Breaking News

8000 रुपए लेकर जोड़ी हड्डी, बाकी पैसे न मिलने पर दोबारा तोड़ी


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक विधवा मांं ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी के मुफ्त इलाज के आदेश के बावजूद अस्पताल कर्मियों ने उससे 8,000 वसूल लिए। इतना ही नहीं, जब वह बाकी के पैसे नहीं दे पाई, तो डॉक्टर ने उसकी 14 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बेटी का पैर जबरन मरोड़कर दोबारा तोड़ दिया। अब बेबस मां कलेक्ट्रेट दफ्तर के चक्कर काटकर न्याय की गुहार लगा रही है।

No comments