Breaking News

अघोषित बिजली कटौती बनी लोगों के लिए परेशानी


भीषण गर्मी के चलतेे जोधपुर डिस्कॉम श्रीगंगानगर द्वारा इन दिनों दिन और रात के समय लगाए जा रहे अघोषित बिजली कट से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अचंल के सभी जीएसएस क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कहीं-कहीं तो बार-बार विद्युत कट लग रहे हैं, इससे आमजन त्रस्त है। बुजुर्गों और छोटे बच्चों को गर्मी में लगाए जा रहे अघोषित  बिजली कट से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों द्वारा जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी अघोषित विद्युत कटौती थमने का नाम नहीं लेे रही है। बिजली कटौती के कारण बहुत से घरों के बिजली पंखे, कूलर, एसी आदि नकारा साबित हो जाते हैं। 

No comments