खाली मटके लेकर कलक्ट्रेट और पीएचईडी पहुंचे लोग
श्रीगंगानगर में भीषण गर्मी और नौतपा के दौरान पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 17 करणपुर मार्ग की पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पेयजल आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाने से वार्डवासियों के घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। एलएंडटी एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा इस गम्भीर समस्या ाकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पेयजल समस्या से त्रस्त वार्डवासी मंगलवार को खाली मटके लेकर कलक्ट्रेट और पीएचईडी पहुंचे और पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। इस दौरान वार्डवासियों ने एडीएम (प्रशासन) सुभाष कुमार को ज्ञापन दिया।

No comments