रिश्वत लेने के आरोपी थानेदार को जेल भेजा
श्रीगंगानगर जिले की नई मंडी घड़साना पुलिस थाने में बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया एसआई रामेश्वरलाल बिश्रोई जेल चला गया है। एसीबी की टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बीकानेर एसीबी के एएसपी विनोद कुमार ने एसआई रामेश्वरलाल को सुबह कोर्ट में पेश किया था।
गौरतलब है कि एसीबी की टीम ने सोमवार को एसीबी बीकानेर की टीम ने एसआई को घड़साना थाना में ही उसके ऑफिस में बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया था।

No comments