धानमंडी में तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचला, हालत गंभीर
रायसिंहनगर के नई धानमंडी में तेज रफ्तार कार ने मंडी में काम कर रहे मजदूर को कुचल दिया। मजदूर की हालत गंभीर बताई जाती है। रायसिंहनगर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से गुस्साए मजदूरों ने मंगलवार सुबह धानमंडी का गेट बंद कर धरना प्रदर्शन किया।
हादसा सोमवार देर रात का है। कार चालक नशे में तेज गति से गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान मजदूर को टक्कर मार दी। मजदूरों के आंदोलन से मंडी में कामकाज ठप हो गया।

No comments