पति की मौत के बाद दूसरी शादी रचाई
श्रीगंगानगर में पति की मौत के एक वर्ष बाद तीन बच्चों की मां ने दूसरी शादी रचाई तो महिला के ताऊ का बेटा बेहद आक्रोशित हो गया और महिला के पति, तीन बच्चों व एक महिला का अपहरण कर लिया। कोतवाली पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार लखाहाकम निवासी 30 वर्षीय कैलाश पुत्री भादरराम नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरी शादी 2013 में बिशनाराम नायक निवासी 5 पीएस के साथ हुई थी। पति से मेरे तीन बच्चे विशाल, विक्रम व गुड्डू हैं। 2018 में पति की मौत के एक वर्ष बाद मैंने इन्द्रजीत मजहबी निवासी मौजपुरा श्रीगंगानगर के साथ शादी कर ली। इन्द्रजीत से मेरे एक पुत्र एकम है।

No comments