राजस्थान में प्रयोगशाला सहायकों की बल्ले बल्ले, वरिष्ठ अध्यापक पदों पर मिलेगी पदोन्नति, निर्देश जारी
राजस्थान शिक्षा विभाग में कार्यरत बीएड योग्यताधारी तृतीय श्रेणी प्रयोगशाला सहायकों के लिए पदोन्नति के नए अवसर खुल गए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर ऐसे प्रयोगशाला सहायकों को वरिष्ठ अध्यापक पदों की वरिष्ठता एवं पात्रता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए है। इससे अब पात्र प्रयोगशाला सहायकों को वरिष्ठ अध्यापक पदों पर भी पदोन्नति मिल सकेगी। निदेशालय ने सभी संभागीय कि उनके अधीन कार्यरत बीएड योग्यताधारी तृतीय श्रेणी प्रयोगशाला सहायकों को वरिष्ठ अध्यापक पदों की वरिष्ठता-सह-पात्रता सूची में शामिल किया जाए।

No comments