राजस्थान में 7,000 चालकों ने कराया रजिस्ट्रेशन
केंद्र सरकार के सहकारी मॉडल पर आधारित देश की पहली सहकारी कैब सर्विस 'भारत टैक्सीÓ जून से जयपुर में अपना 'सॉफ्ट लॉन्चÓ करने जा रही है। वैसे इस सेवा की विधिवत शुरुआत जुलाई में होगी। इसे निजी कैब कंपनियों के मजबूत और किफायती विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इसमें पहले चरण में सात हजार ड्राइवर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। भारत टैक्सी में ड्राइवर को 'सारथीÓ का नाम दिया गया है।
इस सेवा में महिला ड्राइवर को भी समान रूप से शामिल होने का अवसर दिया गया है। यदि महिला कैब ड्राइवर भी इस सेवा से जुडऩा चाहती हैं तो वे भी रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

No comments