शादी में दूल्हे ने दिया अनोखा रिटर्न गिफ्ट, 3456 किसानों का कराया 33.6 करोड़ का दुर्घटना बीमा
महाराष्ट्र में एक अनोखी शादी देखने को मिली जहां रिटर्न गिफ्ट में 33.6 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा दिया गया। मराठवाड़ा क्षेत्र में नांदेड़ से लगभग 55 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित कंधार तालुका के बहादुरपुरा गांव में एक जश्न सामाजिक सुरक्षा में बदल गया। दूल्हे सिद्धेश्वर पेठकर और उनके परिवार ने गांव के सभी 3,465 निवासियों को 1-1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर गिफ्ट किया।
यह एक ऐसा गांव हैं जहां सांप के काटने, बिजली गिरने और खेती-बाड़ी से जुड़ी दुर्घटनाओं के कारण अक्सर परिवार बिखर जाते हैं और उनके पास कोई बीमा भी नहीं होता।

No comments