जयपुर के चौराहों की बदलेगी सूरत, अधिकारियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
जयपुर शहर के व्यस्त चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित यातायात और अवैध होर्डिंग्स से परेशान वाहन चालकों को अब जल्द राहत मिल सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों की व्यवस्था सुधारने और उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक अधिकारी को एक-एक चौराहे की निगरानी और सुधार कार्य की जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

No comments