'थप्पड़कांड' अपडेट : एईएन समेत तीनों आरोपी जमानत पर रिहा, मेडिकल बोर्ड से जांच के आदेश
श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी से जुड़े चर्चित 'थप्पड़कांडÓ मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। आरयूआईडीपी के एईएन जगनलाल बैरवा, एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज हसन और इंजीनियर सोहम परमार को जवाहरनगर पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर उपखंड अधिकारी नयन गौतम के समक्ष पेश किया, जहां से तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पेशी के दौरान आरोपियों के अधिवक्ता किशन अलीपुरा ने प्रार्थना पत्र देकर तीनों के मेडिकल मुआयने की मांग की। आरोप है कि अधिकारियों के साथ मारपीट की गई है। इस पर एसडीएम नयन गौतम ने पीएमओ को निर्देश देते हुए मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच कराने के आदेश दिए। हालांकि जिला सिविल अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोपहर तक मेडिकल बोर्ड गठन के आदेश प्राप्त नहीं हुए थे।

No comments