Breaking News

27 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड


श्रीगंगानगर में विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड की करीब 27 लाख रुपए की राशि का लेनदेन घड़साना पुलिस थाना में रहने वाले तीन जनों के बैंक खाताधारकों के खातों से हुआ है। पोर्टल पर साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज होने पर पुलिस की पड़ताल में यह तीन बैंक खाते पकड़ में आये। इनमें करीब 27 लाख रुपए से अधिक की फ्रॉड राशि है। पुलिस बैंक से खातों की डिटेल ले रही है।
पुलिस ने एएसआई विजय कुमार की ओर से बैंक खाताधारक प्रियंका पुत्री अमर ङ्क्षसह, इसके पति गोविंदराम निवासी चक 6 एमएलडी ए घड़साना, हीरालाल पुत्र रामकुमार निवासी 19 एमडी के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

No comments