एडीएम ने नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
श्रीगंगानगर जिला कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती रीना छींपा की अध्यक्षता में 3 मई को एक पारी मेें आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर बैठक हुई। बैठक में एडीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीएम ने कहा कि 3 मई रविवार दोपहर 2 से 5 बजे आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर सभी 5 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण की ली जाए। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र देखकर परीक्षा से एक घंटा पूर्व सघन तलाशी लेेने के बाद प्रवेश देने की व्यवस्था कर ली जावे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात रहे।

No comments