Breaking News

पानी की किल्लत पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन


श्रीकरणपुर में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। खुशी एनक्लेव स्थित कांग्रेस कार्यालय से जलदाय विभाग तक रैली निकालकर नारेबाजी की गई।
ब्लॉक अध्यक्ष बलकरण बराड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे, जहां मटका फोड़कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने जल समस्या के जल्द समाधान की मांग उठाई।

No comments