दुकान में घुस कर मारपीट
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ कस्बे में दुकान में बैठे दुकानदार, उसके बेटे व अन्य के साथ मारपीट कर दी गई। हमलावर भी पड़ौसी दुकानदार हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दुकानदार 55 वर्षीय सतीश नागपाल पुत्र दीवानचंद नागपाल ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। शाम साढ़े सात बजे मेरी दुकान के सामने शिव डेंटल हॉस्पीटल चलाने वाले शुभम पुत्र मदनलाल छाबड़ा व इसके भाई कपिल छाबड़ा ने मेरी दुकान में घुस कर गाली गलौच करके मेरे साथ मारपीट की। हमलावरों ने मेरे बेटे रजत व दुकान पर बैठे अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश से मारपीट की।

No comments