Breaking News

नाबालिगा का अपहरण करके पार्क में बेल्टों से पीटा


हनुमानगढ़ जंक्शन कस्बे की बिहारी बस्ती से एक नाबालिग का अपहरण करके उसे पार्क में ले गये और वहां बेल्टों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। नाबालिग के पिता ने कई युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार कस्बे की बिहारी बस्ती में रहने वाले किशोर यादव ने रिपोर्ट दी कि मेरा 15 वर्षीय पुत्र मोहित दोपहर के समय घर के पास ही गली में खड़ा था। इसी दौरान आदित्य पुत्र छबील मंडल निवासी बिहारी बस्ती व राजन भाटी निवासी गांधीनगर बाइक लेकर आये और मेरे बेटे मोहित को यह कहते हुए जबरन बाइक पर बैठा कर ले गये कि कोई जरूरी काम से जाना है।

No comments