Breaking News

सीटू मजदूर संगठनों ने कलक्ट्रेेट के समक्ष किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर में भारतीय ट्रेड यूनियन (सीटू) से जुड़े मजदूर संगठनों द्वारा मजदूर दिवस पर शुक्रवार को गोल बाजार स्थित पब्लिक पार्क में सभा की। 
सभा को सम्बोधित करते हुए का. भूरामल स्वामी, श्रीमती दुर्गा स्वामी, का. मोहनलाल वर्मा, का. वीएस राणा, का. प्रकाश राव, का. साधुराम घडिय़ाव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि मजूदरों से आठ घंटे कार्य करने पर उनकी मजदूरी बढाई जावे। उन्होंने शहीदों को याद किया। इस दौरान दिवंगत का. नवरंग चौधरी एडवोकेट को श्रद्धांजली अर्पित की गई।

No comments