लायंस क्लब उमंग कप्पल ने छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया
श्रीगंगानगर के सेक्टर-7 स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब उमंग कप्पल द्वारा महिला एवं बालिका स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषटिक आहार को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम लायंस इंटरनेशनल के तत्वावधान में हुआ।
शिविर में मुख्य वक्ता डॉ. सुनीता बहल ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य और किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

No comments