Breaking News

किशनगढ़ में संत नामदेव जी की मूर्ति चोरी से आक्रोश, समाज करेगा प्रदर्शन


श्रीगंगानगर के किशनगढ़ क्षेत्र में संत नामदेव जी की मूर्ति चोरी और खंडित किए जाने की घटना को लेकर छींपा समाज में रोष फैल गया है। समाज के पदाधिकारियों ने इसे सुनियोजित व निंदनीय कृत्य बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में संत नामदेव मंदिर में बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments