विधायक व उनके समर्थकों ने मुझे बुरी तरह से मारा, खून से सनी शर्ट भी उतार ली: बैरवा
श्रीगंगानगर में आरयूआईडीपी के एईएन जगनलाल बैरवा व उनके अधिवक्ता किशनपुरा ने विधायक जयदीप बिहाणी से मारपीट प्रकरण में मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। बैरवा ने बताया कि मेरे विधायक सेवा केन्द्र में जाते ही विधायक ने मुझे थप्पड़ मारने शुरू कर दिये। इसके बाद वहां मौजूद उनके लोगों ने मुझे नीचे गिरा कर पाइपों से बुरी तरह से पीटा। खून से सनी मेरी शर्ट उतार दी और दूसरे शर्ट पहना कर मुझे व मेरे साथ आये कर्मचारियों को पुलिस को पकड़वा दिया।
एईएन जगनलाल बैरवा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि कलेक्टर ऑफिस में चल रही बैठक में मुझे विधायक ने धमकाया था। गाली गलौच किया था। इसके बाद मैं सुबह साढ़े 11 बजे विधायक सेवा केन्द्र में गया था।

No comments