Breaking News

गर्मी का पारा चढ़ा


प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ते ही भीषण गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पिलानी और चित्तौडग़ढ़ के बाद श्रीगंगानगर प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय बाजारों और गलियों में सन्नाटा पसरा रहता है। 

No comments