Breaking News

बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां लूटने की वारदात का खुलासा


सादुलशहर कस्बे के वार्ड नम्बर 5/8 में स्थित परचून दुकानदार महिला के कान की बाली लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार वारदात करने वाले श्रवण उर्फ विकास पुत्र बुधराम निवासी गणेशेवाला, अजय ङ्क्षसह उर्फ रोडू पुत्र सुखदेव ङ्क्षसह निवासी रोहिड़ावाली हाल निवासी गणेशेवाला को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जा से वारदात में प्रयुक्त बाइक व लूटी गई सोने की बाली बरामद की गई है। 

No comments