Breaking News

घर से नगदी व सोना-चांदी चोरी


श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान के वार्ड नम्बर 15 में स्थित एक मकान से सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो गई। पुलिस ने घर की मालकिन की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार संतोष वाल्मीकि पत्नी पूर्णराम वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात लोगों ने मेरे घर से सोने-चांदी के जेवरात व 25 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। मुकदमे की जांच हवलदार राजेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। 

No comments