भूखंडों के सौदे को लेकर धोखाधड़ी
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित भूखंडों के सौदे को लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने जवाहरनगर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार गांव पन्नीवाली निवासी अशोक सिहाग पुत्र आदराम सिहाग ने रिपोर्ट दी कि मैंने मातेश्वरी इन्कलेव चक 4 ई छोटी में स्थित अपने 11 भूखंडों का सौदा शिवराज सिंह पुत्र जालौर सिंह निवासी जे-2 साहुवाला, 3 एफ छोटी गुलाबी बाग श्रीगंगानगर के साथ किया था। शिवराज के कहने पर उसके चाहे गये व्यक्तियों के नाम मैंने भूखंड करवा दिये।

No comments