श्रीगंगानगर के पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं
पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी राशनिंग संबंधी मौखिक आदेशों के बावजूद श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पम्पों पर सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल की बिक्री जारी है।
श्रीगंगानगर पेट्रोलियम एसो. के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि शहर के पम्पों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही।

No comments