सीआईडी सीबी की टीम वापिस लौटी
श्रीगंगानगर के एसडी कॉलेज परिसर में स्थित विधायक सेवा केन्द्र में विगत 30 अपे्रल को एमएलए जयदीप बिहाणी व आरयूआईडीपी के एईएन जगनलाल बैरवा के बीच मारपीट प्रकरण की जांच करने श्रीगंगानगर पहुंची सीआईडी सीबी की टीम वापिस लौट गई है। जांच अधिकारी एएसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करके मौका नक्शा बना कर संबंधित लोगों के बयान दर्ज किये थे।
जांच अधिकारी एएसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि विधायक पक्ष की ओर से उनके निजी सचिव मनीष गर्ग ने मुकदमा दर्ज करवाया था। घटनास्थल पर उनके बयान दर्ज किये गये हैं। विधायक जयदीप बिहाणी के भी बयान दर्ज किये हैं।

No comments