Breaking News

भीलवाड़ा में होटल पर रेड: चल रहा था 'फर्जी इलाजÓ का गंदा खेल, 48 ठग अरेस्ट, 78 गाडिय़ां जब्त


राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस और टोंक जिला स्पेशल टीम ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी इलाज और ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कोटा रोड पर स्थित 'कानगढ़ पैलेस होटलÓ पर अचानक छापा मारकर विभिन्न राज्यों से आए 48 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
इसके साथ ही मौके से 24 लाख रुपए की नकदी और परिसर में खड़ी 78 चौपहिया गाडिय़ों को जब्त किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

No comments