Breaking News

घड़साना पुलिस थाना में एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार


श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ घड़साना पुलिस थाना में एसआई रामेश्वरलाल बिश्रोई रिश्वत लेते पकड़ा गया। यह कार्यवाही एसीबी बीकानेर की टीम ने की। एसआई के ट्रेप होते ही पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। 
बीकानेर एसीबी के एएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने पुलिस थाना में ही एसआई रामेश्वरलाल बिश्रोई को परिवादी से बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम एसीबी ने बरामद कर ली। एसीबी ने बताया कि वर्ष 2025 में घड़साना पुलिस थाना में दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने के बदले में एसआई रामेश्वरलाल ने परिवादी से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। 

No comments