स्वामी ब्रह्मदेव को आज राष्ट्रपति करेंगी पद्मश्री से सम्मानित
समाज सेवा और मानवता की मिसाल बने श्रीगंगानगर के स्वामी बह्मदेव को आज सोमवार शाम 5 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
स्वामी ब्रह्मदेव राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। उनके साथ शिष्य स्वामी निजानंद भी मौजूद हैं। सोमवार सुबह सम्मान समारोह से पूर्व रिहर्सल भी आयोजित हुई, जिसमें देशभर से सम्मानित होने वाले विशिष्ट लोग शामिल हुए।

No comments