नौतपा शुरू, बढ़ी गर्मी के साथ एसी की मांग में उछाल
नौतपा आज से शुरू हो गया है और मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी नौ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। तेज गर्मी और हवा में नमी की कमी के कारण लोगों को राहत कम महसूस हो रही है। शहर में एसी, कूलर और अन्य ठंडक देने वाले उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ गई है।
तकनीकी जानकारों के अनुसार हवा में नमी कम होने पर एसी की कूलिंग अपेक्षाकृत कम महसूस होती है। बारिश के बाद जब वातावरण में नमी बढ़ती है, तब एसी ज्यादा प्रभावी कूलिंग देता है। इन दिनों शुष्क और गर्म हवाओं के कारण लोगों को एसी के बावजूद तेज गर्मी महसूस हो रही है।

No comments