Breaking News

बीच बचाव करने पहुंची महिला का सिर फोड़ा, हालत गंभीर


श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 7 एसजीएम में स्थित दीपिका ईंट भ_ा पर मजदूरों के झगड़े में बीच बचाव करने पहुंची महिला मजदूर का सिर फोड़ दिया गया। गंभीर हालत में उसे सूरतगढ़ से बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल महिला के पति की रिपोर्ट पर कई मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार में रहने वाले कृष्ण चौधरी ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित ईंट भ_ा पर मजदूरी करता है। भ_े पर बने क्वाटरों में रहता है। यहां संजीत पुत्र मुखरीमानी, छोटेलाल, पिन्टू, जती, माझी आपस में झगड़ा कर रहे थे। यह लोग मेरे गांव के ही रहने वाले हंै। 

No comments