कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
श्रीगंगानगर जिले के किसानों की गेहूं खरीद के समय बारदाना उपलब्ध नहीं करवाए जाने, भीषण गर्मी में आमजन को पेयजल व बिजली उपलब्ध सुचारू नहीं होने एवं गेहूं खरीद की मात्रा में बढोतरी करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उदासीनता के विरूद्ध सांसद कुलदीप इंदौरा के नेतृत्व में सोमवार को रविन्द्र पथ भगत सिंह चौक केे नजदीक स्थित सांसद आवास से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया।
कलक्ट्रेट के समक्ष पहुंचकर कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।

No comments