Breaking News

खाटूश्यामजी में 'राधे की हवेली' धर्मशाला में लगी आग:रसोई और ऑफिस में लाखों का सामान जलकर राख


धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी स्थित राधे की हवेली धर्मशाला में आज मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से रसोई और ऑफिस में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। सूचना पर दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार राधे की हवेली धर्मशाला में बने किचन से आग लगना शुरू हुई। जो धीरे-धीरे फैलती चली गई।  आग ऑफिस और रसोई के अलावा दो कमरों की तरफ भी चली गई थी, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया।। बता दें कि राधे की हवेली खाटूश्यामजी की फेमस धर्मशाला में से एक है। यहां मासिक मेले और फाल्गुनी मेले के दौरान कई कीर्तन और धार्मिक आयोजन होते हैं। आज यहां आग कैसे लगी इन इन कारणों का पता नहीं लग पाया है

No comments