Breaking News

डिवाइडर तोड़ चित्तौडग़ढ़-उदयपुर हाईवे पर बस पलटी, श्रद्धालु की मौत


चित्तौडग़ढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस पलट गई। इसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हैं। ये श्रद्धालु चित्तौडग़ढ़ से प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे चित्तौडग़ढ़ के भादसोड़ा थाना क्षेत्र के बागुंड के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बस की छत पर बैठे 20 से 25 यात्री सीधे नेशनल हाईवे की पक्की सड़क पर जा गिरे। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पीछे से कोई तेज रफ्तार गाड़ी नहीं आ रही थी, वर्ना सड़क पर गिरे यात्री उसकी चपेट में आ सकते थे।

No comments