Breaking News

बीच सड़क पड़ी मिली 90 लाख की चांदी


भीलवाड़ा पुलिस की विशेष टीम ने पंडेर-कोटड़ी मार्ग पर सड़क के बीच पड़ी 946 किलो वजनी चांदी की सिल्ली को चोरी होने और हादसे से बचा लिया। सिल्ली पर 3.75 प्रतिशत शुद्धता अंकित थी और इसकी कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस टीम टोंक जिले के बीसलपुर बांध में आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ड्यूटी देकर लौट रही थी, तभी सड़क पर चमकीली धातु दिखाई दी।
जांच के दौरान वाहन चालक कालूराम पुत्र कृष्ण गोपाल कुमावत निवासी संताली थाना सावर जिला अजमेर ने बताया कि वह हिंदुस्तान जिंक माइंस रुद्रपुर से गुजरात की तरफ धातु लेकर जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसी वाहन से यह चांदी की सिल्ली सड़क पर गिर गई थी। 

No comments