Breaking News

मार्को रूबियो की पत्नी ने जयपुर में की खरीदारी:मगंलवार सुबह दिल्ली रवाना


अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो मंगलवार सुबह विशेष विमान से जयपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस एक दिवसीय महत्वपूर्ण जयपुर यात्रा के दौरान उन्होंने राजस्थान की संस्कृति, विरासत और पारंपरिक कला को करीब से देखा।
रूबियो की पत्नी जेनेट डी. रूबियो ने कुछ उत्पादों की खरीदारी भी की, हालांकि सुरक्षा प्रोटोकॉल और आधिकारिक कारणों के चलते इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। दिल्ली रवाना होने से पहले जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मार्को रूबियो ने एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों से मुलाकात भी की। उन्होंने स्टाफ के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और यात्रा के दौरान सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।

No comments