Breaking News

जांच को श्रीगंगानगर पहुंची कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की टीम


श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता जगनलाल बैरवा के बीच हुए चर्चित मारपीट प्रकरण की जांच के लिए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की टीम बुधवार को श्रीगंगानगर पहुंची। जिला अध्यक्ष राजेश नागर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश के निर्देश पर मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया गया है।
जांच दल में शामिल सदस्य : श्यामलाल बैरवा ,  डॉ. डी.के. मेघवाल, राजेश नागर, हरिसिंह बरोर, मनोज कुमार बैरवा। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की टीम रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पंचायती धर्मशाला पहुंची, जहां प्रकरण से जुड़े विभिन्न पक्षों से जानकारी जुटाई गई।

No comments