सर्व समाज का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता जगनलाल बैरवा और भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के बीच हुए मारपीट प्रकरण को लेकर बुधवार को सर्व समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि प्रदर्शन में एईएन जगनलाल बैरवा स्वयं उपस्थित नहीं रहे।
प्रदर्शन से पहले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां धरना दिया गया और विधायक का पुतला दहन किया गया।

No comments