घर से सोना, नगदी व मोबाइल चोरी
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की सेतिया कॉलोनी में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर नगदी, सोना व मोबाइल फोन चोरी करके ले गये। किराये के इस मकान में रहने वाला व्यक्ति रिक्शा चलाता है और उसकी पत्नी घरों में काम करके आजीविका चलाते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मनोज चौधरी ने रिपोर्ट दी कि वह सेतिया कॉलोनी की गली नम्बर 6 में किराये के मकान में रहता है। रोजना की तरह वह रिक्शा लेकर चला गया। पत्नी लोगों के घरों में काम करने चली गई। दोनों बच्चे भी घर से चले गये थे। घर पर ताला लगा हुआ था। जब वह घर लौटा, तो ताले टूटे हुए थे।

No comments