पांच थाना प्रभारी तब्दील, तीन एसएचओ को लाइन भेजा
श्रीगंगानगर पुलिस कप्तान हरीशंकर यादव के यहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार थाना प्रभारियों का फेरबदल शुरू हो गया है। पुलिस कप्तान ने पांच थाना प्रभारी बदल दिऐ हैं। तीन थाना प्रभारियों को लाइन भेज दिया गया है। कई दिनों से थानों में एसएचओ बदलने की कवायद चल रही थी।
आदेश के मुताबिक श्रीकरणपुर पुलिस थाना प्रभारी रजीराम, हिन्दुमलकोट पुलिस थाना प्रभारी हेमलता शर्मा व घमूड़वाली एसएचओ राजेन्द्र सिंह को लाइन में भेज दिया गया है। सीआई सीर कौर को मानव तस्करी यूनिट से श्रीकरणपुर, जिला विशेष शाखा के प्रभारी सुनील खोड को हिन्दुमलकोट एसएचओ लगाया है।
No comments