Breaking News

जैड माइनर पर पिटी बारियों की भरपाई नहीं करने पर जताई नाराजगी


श्रीगंगानगर में रेगुलेशन उप समिति की बैठक में आज किसान नेता संदीप सिंह कैराचक और अन्य किसानों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गत बैठक में जैड माइनर पर गुरुवार व शुक्रवार को बारी पिटने वाले किसानों की भरपाई करने की मांग की गई थी, मगर अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी भरपाई नहीं दी गई, जिससे किसानों में रोष है। 
आज की बैठक में फिर उन्होंने वही मांग दोहराई तो एक्सईएन नरेश कुमार मीणा ने कहा कि इस बार भरपाई दे दी जाएगी। सिंचाई विभाग के विश्राम गृह स्थित सभा कक्ष में हुई बैठक में  सबसे पहले सदस्यों को नहरों का वरीयताक्रम और रनिंग दिनों का चार्ट वितरित किया गया। चर्चा के बाद तय किया गया कि सभी नहरें पानी की उपलब्धता और वरीयता के अनुसार चलाई जाएंगी।

No comments