हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी
हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को कलेक्ट्रेट की ईमेल आईडी पर यह धमकी भरा मेल मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए विभिन्न विभागों के कार्यालय खाली करवाए और पुलिस को सूचना दी।
एडीएम उम्मेदीलाल मीणा ने बताया कि कलेक्ट्रेट की ईमेल आईडी पर धमकीभरा मेल प्राप्त हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर सभी कार्यालय खाली करवाए गए और पुलिस की टीमों को जांच के लिए लगाया गया है।
No comments