करणीजी वितरिका में आए कटाव का मरम्मत कार्य आज पूरा होने की संभावना
श्रीगंगानगर जिले के जैतसर क्षेत्र के गांव 6 एलसी के पास करणीजी वितरिका की बुर्जी संख्या 14 व 15 के बीच सोमवार को आए कटाव का मरम्मत कार्य आज पूरा होने की संभावना है। जल संसाधन विभाग ने संभावना जताई है कि बुधवार शाम तक वितरिका में पानी छोड़ दिया जाएगा। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता कैलाश जाट के अनुसार सोमवार शाम को वितरिका में 45 फीट का कटाव हो गया था। सोमवार रात व मंगलवार को पूरे दिन 45 फीट के कटाव को पाटने के लिए मशीनरी कार्य करती रही। कटाव से नहर के बैड लेवल में एक लंबा गड्ढा पड़ गया था। जिस पर पोलिथिन व मिट्टी की परत बिछाकर उसे मजबूती प्रदान की गई है।

No comments