धाणक समाज को एसटी प्रमाणपत्र देने की मांग को लेकर मंत्री से मिले प्रतिनिधि
श्रीगंगानगर में धाणक समाज को एसटी प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर जयदीप बिहाणी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में संसदीय कार्य एवं विधिमंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात की।
करीब डेढ़ घंटे चली वार्ता में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के धाणक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में समाज की ओर से एसटी प्रमाणपत्र जारी करने संबंधी दस्तावेज मंत्री को सौंपे गए।
मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रतिनिधिमंडल को सुझाव दिया कि मामले को अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष रखा जाए, क्योंकि अंतिम निर्णय आयोग स्तर पर ही संभव है।

No comments