Breaking News

केमिस्ट दुकानें बंद रखने पर की चर्चा


श्रीगंगानगर जिला केमिस्ट एलांस की बैठक बुधवार को पंचायती धर्मशाला में अध्यक्ष नरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 20 मई को दवा दुकानें बंद रखने पर चर्चा की गई।
इस बैठक में ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करवाने, कारपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करवाने एवं नकली दवाईयों से देश को बचाने को लेकर ऑल इंडिया केमिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर 20 मई को केमिस्ट बंद रखने पर विचार-विमर्श किया गया। 

No comments