Breaking News

आंगनबाड़ी केन्द्र से सामान चोरी


हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च प्रा. विद्यालय नगराना के वार्ड नम्बर 5 के आंगनबाड़ी से अज्ञात चोर सामान चोरी करके ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सत्यबाला पत्नी जयचंद पारीक ने रिपोर्ट दी कि वार्ड नम्बर 5 में आंगनबाड़ी केन्द्र बी का रात के समय ताला तोड़ कर अज्ञात व्यक्ति एक गैंस सिलेंडर, एक एलसीडी, बच्चों की कुर्सी, एक गैंस चूल्हा, एक स्टील की टंकी, बर्तन व पानी की मोटर चोरी करके ले गये।

No comments