बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, घरों में कैद हुए गांववाले
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से आया चीता रणथंभौर टाइगर रिजर्व के आसपास के गांवों में घूम रहा है। चीते के डर से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उनकी पढ़ाई बिल्कुल ठप हो गई है। खेतों में निराई- गुड़ाई और सिंचाई का काम रुक गया है। अब अकेले जाने में डर लगता है।
यह खौफ उन किसानों के चेहरों पर देखा जा सकता है, जो सवाई माधोपुर जिले के कैलाशपुरी, दूमोदा और मौजीपुरा गांव में रहते हैं। बच्चे से लेकर महिलाएं तक घर में कैद रहने को मजबूर हैं। पुरुष खेतों तक नहीं जा पा रहे हैं। खेती-बाड़ी चौपट हो रही है। इन सबकी वजह एक चीता है।

No comments