अलवर में अब एआई संभालेगा ट्रैफिक की कमान, भूगोर तिराहे पर ट्रायल सफल
राजस्थान के अलवर शहर की सड़कों पर अब यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदलने वाली है। शहर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 'स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टमÓ का ट्रायल सफल हो गया है। हाल ही में भूगोर तिराहे पर मशीन लगाकर इसका परीक्षण किया गया, जिसमें यह सिस्टम वाहनों की ट्रैकिंग और हाई-स्पीड नंबर प्लेट कैप्चर करने में पूरी तरह खरा उतरा है।
यह सिस्टम मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर की तर्ज पर काम करेगा। यूआईटी के अनुसार, इस महीने के अंत तक इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। पहले चरण में जेल सर्किल से लेकर कटीघाटी तक के मार्ग को इस स्मार्ट सिस्टम से जोड़ा जा रहा है।

No comments