राजस्थान का पहला नवाचार: जोधपुर उम्मेद अस्पताल में शुरू हुई 'उपचार संग शिक्षाÓ पहल
राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर से एक प्रेरणादायक खबर सामने आती है. यहाँ के प्रसिद्ध उम्मेद अस्पताल में अब मासूमों का न केवल इलाज होगा, बल्कि उनकी शिक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा. 'केयरगिवर्स आशा सोसाइटीÓ द्वारा 'एक मेरी आशा केयर स्किल इंस्टीट्यूटÓ और डॉ. एल. एम. सिंघवी मानव सेवा केंद्र के सहयोग से 'उपचार संग शिक्षाÓ नामक एक अभिनव पहल शुरू की गई है. यह राजस्थान में अपनी तरह का पहला नवाचार है, जो अस्पताल के वातावरण को बच्चों के लिए अधिक सुलभ और सकारात्मक बनाने का प्रयास करता है.
डॉ. बी. एस. जोधा ने बताया कि यह पहल बच्चों के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

No comments