Breaking News

हरियाणा में शादी में पत्थरबाजी, दूल्हे को 25 लाख रुपये के नोटों का हार पहनाने के बाद भड़का साढ़ू


हरियाणा के नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल के नेहदा गांव में शादी समारोह के दौरान मामूली बात से बड़ा विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि फिर पत्थरबाजी भी हो गई. 
दरअसल, गांव नेहदा के रहने वाले महबूब कुरैशी के बेटे की बारात गांव अली मेव के लिए रवाना हो रही थी. इसी दौरान लड़के के जीजा नयूम निवासी सिंगार ने अपने साले को करीब 25 लाख रुपये की नोटों की माला पहनाई. बताया जा रहा है कि इस माला को लेकर नयूम के साढू नाराज हो गए.

No comments